भोजपुर। बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन बुधवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों से अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान कुल चार परीक्षार्थी नकल करने के आरोप में निष्कासित कर दिए गए। कदाचार के आरोप में बिहियां के प्लस टू उच्च विद्यालय से पकड़ा गए एक परीक्षार्थी चकमा देकर फरार हो गया। ये सभी परीक्षार्थी प्रथम पाली की परीक्षा में पकड़े गए थे। अन्य परीक्षा केन्द्रों से परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार रहित वातावरण में लिए जाने की खबर है। आरा के जैन कॉलेज परीक्षा केन्द्र से दो परीक्षार्थी व बिहियां के प्लस टू उच्च विद्यालय से दो परीक्षार्थी को पकड़े जाने की सूचना है।
--------------
पीरो में पहले दिन शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षासंवाद सहयोगी, पीरो : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वर्ष 2017 की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के पहले दिन पीरो अनुमंडल मुख्यालय स्थित सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न हुई। इस दौरान कही से किसी परीक्षार्थी के निष्कासन की सूचना नहीं है। कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए गठित फ्लाईंग स्क्वॉड टीम के पदाधिकारी सह उप समाहर्ता भूमि सुधार प्रभाष कुमार के अनुसार उनके द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया गया। सभी केंद्रों पर परीक्षार्थी शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा देते पाए गए। पीरो अनुमंडल में कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां दोनो पालियों में कुल 7833 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई।
------
बिहिया (भोजपुर) से संवाद सूत्र के अनुसार बिहिया के +2 उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में ही नकल के आरोप में दो छात्र धरे गए जिन्हें निष्कासित कर दिया गया। एक छात्र रोहित कुमार लाखा हाई स्कूल बरनी का तथा दूसरा हाई स्कूल बलुआ का था। मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन बिहिया के तीनों केन्द्रों पर चिट पुर्जे नही चल पाए। प्रशासनिक इंतजाम इतना पुख्ता था कि नकल कराने वालों का दूर-दूर तक अता-पता नहीं दिखा।
--------------
विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का अधिकारियों ने लिया जायजा:
परीक्षा को स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन के सभी वरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी डॉ0 बीरेन्द्र प्रसाद यादव ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर केन्द्राधीक्षकों से सख्त निर्देश दिए। वही पुलिस अधीक्षक श्री क्षत्रनील ¨सह द्वारा भी विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त अपर समाहत्र्ता श्री सुरेन्द्र प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर श्री नवदीप शुक्ला द्वारा आरा शहर के सभी परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी रामप्रवेश ¨सह ने जैन बाला विश्राम केन्द्र, जैन कॉलेज, संजय गांधी कॉलेज का औचक निरीक्षण किया।
--------------
योगदान नहीं करने वाले वीक्षक नपेंगे:
बुधवार को मैट्रिक परीक्षा में योगदान नहीं करने वाले वीक्षकों पर गाज गिरना तय है। जिला शिक्षा पदाधिकारी रामप्रवेश ¨सह ने जब विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेने निकले तो पता चला कि दूसरी पाली में कई वीक्षक गायब पाए गए। वैसे वीक्षकों की सूची केन्द्रों से तलब की गई है। योगदान कर परीक्षा केन्द्रों से गायब पाए जाने वाले वीक्षकों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
0 comments:
Post a Comment