भोजपुर के सहार प्रखंड मे फर्जी विकलांग प्रमाण पत्रों पर कई लोगों को विकलांग पेंशन मिल रही है। सबसे अहम बात यह है कि ये सभी प्रमाण पत्र सहार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बने हैं और ज्यादातर लाभुक एक ही गांव एकवारी के हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि इनमें से कई लोग एक फीसदी भी विकलांग नहीं हैं। प्रमंडलीय आयुक्त पटना और जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी भोजपुर के पास शिकायत दर्ज कराने वाले डॉ एस एन सिंह दो वर्ष पूर्व सहार में निविदा पर सहार पीएचसी में कार्यरत रह चुके हैं। उन्होंने शिकायत में 2000 /3000 रुपये लेकर विकलांग प्रमाण पत्र बनाने का आरोप लगाया है। आवेदन में सात पेंशनरों के नाम का भी जिक्र है, जिन्हें सहार प्रखंड से विकलांग पेंशन मिल रही है। इस मामले में प्रमंडलीय आयुक्त पटना में 16 मई को सभी लाभुकों को बुलाया गया था, मगर कोई आयुक्त के पास हाजिर नहीं हुआ।क्या कहते हैं अधिकारी इन विकलांग प्रमाण पत्रों पर हमारा हस्ताक्षर फर्जी तरीके से किया गया है। इसमें हम क्या कर सकते हैं? पेंशन बीडीओ साहब के यहां से मिल रही है।डॉ हरीशचंद्र चौधरी, प्रा स्वा केंद्र, सहार--चिकित्सक का विकलांग प्रमाण पत्र बना मिला तो हम इन सभी को पेंशन दे रहे हैं। सभी तरह के पेंशनरों को सामने बुलाकर जांच करने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।दीपचंद जोशी, बीडीओ, सहार----फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र पैसे ले सहार पीएचसी से बनाये गये हैं। इसकी विस्तृत जांच कर चिकित्सा पदाधिकारी पर कार्रवाई की जानी चाहिए। जांच पर सैकड़ों फर्जीवाड़ा सामने आ जायेगा।मदन सिंह, प्रमुख, सहार
भोजपुर में स्वस्थ बने दिव्यांग, फर्जी प्रमाण पत्र पर उठा रहे पेंशन

0 comments:
Post a Comment